Kushi Nagar
अब बुलंद हौंसलों के साथ 2022 की ओर बढेंगे कांग्रेसी- राजकुमार सिंह
कुशीनगर (अविनाश सिंह)। विधानसभा फाजिलनगर में कांग्रेस संगठन सृजन कायर्क्रम के तत्वधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओ का बैठक किया गया। जिलाध्यक्ष राज कुमार सिंह के अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक किया गया। जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह को विधानसभा फाजिलनगर में पहुंचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूल माला से स्वागत किया। मंच पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर अंग वस्त्र देकर उनको सम्मानित किया। भारी संख्या में महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष के मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण किया। उस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा की वर्तमान सरकार की दमनकारी नीति से आज सभी त्रस्त है उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदें कांग्रेश पर टिकी हुई है इस महामारी में आम जनता भूखमरी के कगार पर पहुंच चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इस अच्छे दिन के बदले हमारे पुराने दिन ही लौटा दो इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ व बुजुर्ग नेताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। सिंह ने कहा कि लोग देश, प्रदेश व इलाके में कांग्रेस सरकार के समय हुए विकास कार्यों को याद कर रहे हैं। तब आम आदमी से लेकर हर वर्ग खुशहाल था। आज सब लगातार बढ़ती मंहगाई से त्रस्त हैं।कहा कि सरकार जनता को बरगलाकर मूल मुद्दों से उनका ध्यान भटकाने का काम कर रही है। देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। इस दौरान अध्यक्षता एवं संचालन जिलामहासचिव अशोक सिंह ने किया। फाजिलनगर विधानसभा प्रभारी नरेंद्र यादव व्यास ओझा जिलाउपाध्यक्ष वाजिद अली विनोद यादव नन्दलाल चौधरी जिलाध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ इंद्रजीत चौधरी प्रदेश महासचिव चंदन यादव धर्मेंद्र सिंह मनोज सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।