आर्थिक तंगी के कारण व्यक्ति ने नदी में कूदकर दी जान

 

मदनपुर थानाक्षेत्र के गोला का मामला

रुद्रपुर (देवरिया)। मदनपुर के गोला निवासी मोतीचंद मद्देशिया पुत्र रामगुलाम उम्र 50 वर्ष का शव केवटलिया गाँव के समीप राप्ती नदी में मिला। आशंका व्यक्त की जा रही है, कि वह सोमवार के सुबह सेमरा पुल से नदी में छलांग लगाया होगा। लोगो की माने तो शराब पीने का आदी हो चुका मोतीचंद एक दो बार पहले भी जान देने की कोशिश कर चुका था। लेकिन संयोग से बच जाया करता था।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु देवरिया भेज दिया है। मृतक की चार लडकिया और एक लड़का है।दो लड़कियों और लड़का की अभी शादी नही हुई है। छः भाइयो में दूसरे नम्बर पर था। वह बर्फ बेच कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। इस घटना से परिवार के लोग सदमे है।