एडीएम एफआर बोले, 39 मरीजों का चल रहा इलाज

 

सुलतानपुर।अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमाकांत त्रिपाठी ने बताया है कि जिले में कोरोना वायरस की जॉच के लिए अबतक 2316 नमूने लिए गए हैं जिसमें ,2278 की जॉच रिपोर्ट अाई है जबकि 38 नमूनों की जॉच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है, जिले मे कोरोना पॉजिटिव मरीजो की कुल संख्या 98 है। 58 मरीज इलाज के दौरान ठीक भी हुए है। जबकि एक व्यक्ति की कोरोना से मौत भी हुई है। शेष 39 मरीजों का इलाज चल रहा है। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी ने विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।