
बस्ती(रुबल कमलापुरी)। जनपद में रोजगार को लेकर जानी हकीकत। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बस्ती जिले में डाॅ.राजशेखर को नोडल अफसर के रूप में चयनित किया गया है। आज वे सीधे कप्तानगंज पहुंचे जहां पहुंचकर उन्होंने रोजगार को लेकर के अधिकारियों से जानकारी चाही इस दौरान उन्होंने कई जगहों का भ्रमण किया। जिसमें बंजरिया फार्म प्रमुख रहा बंजरिया फार्म का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने बंजरिया फार्म में से जानकारी ली साथ ही साथ वहाँ उपस्थित कर्मियों से खेती किसानी के अच्छे उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इसके साथ ही साथ उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता है खासकर जो मजदूर बाहर से आए हुए हैं ऐसे मजदूरों को चिन्हित कर उन्हें तत्काल रोजगार दिए जाने की आवश्यकता है।