गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने विडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

 

बस्ती(रुबल कमलापुरी)। जनपद की भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जिला बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने संबोधित किया। बैठक में सभी विधायक गण के साथ साथ सभी जिला पदाधिकारी एवं मोर्चों के अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी,भी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आदरणीय महेश शुक्ला ने किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉक्टर धर्मेन्द्र सिंह ने आगामी पार्टी के कार्यक्रमो की विस्तार से चर्चा किया।बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्री विवेकानन्द मिश्रा जी और मीटिंग को हॉस्ट कार्यालय मंत्री जॉन पाण्डेय ने किया। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम भाजपा मंडल अध्यक्ष गौर विजय कुमार गुप्ता ने जानकारी दी ।