बहराइच
जेई पीडब्ल्यूडी जेबी सिंह का रिटायरमेंट विदाई समारोह सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हुआ संपन्न
बहराइच (सुजीत तिवारी): पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यालय cd1 में कार्यरत जेई जेबी सिंह का आज रिटायरमेंट हो गया जिस पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया |
ज्ञातव्य हो कि पीडब्ल्यूडी विभाग में विगत वर्षों से कार्यरत जेई जेबी सिंह का आज कार्यकाल पूर्ण होने पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई समारोह आयोजित कर उनको अंग वस्त्र प्रतीक चिन्ह आदि भेंट किया गया अधिशासी अभियंता अशोक कुमार वर्मा द्वारा रिटायर्ड जेई को अंग वस्त्र और महात्मा बुद्ध की प्रतिमा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया | अधिशासी अभियंता द्वारा उनके विगत वर्षों के कार्य पर प्रकाश डालते हुए यह बताया गया की जेबी सिंह का कार्यकाल विभाग में बहुत ही सराहनीय रहा है विदाई कार्यक्रम में आरडी सिंह सहायक अभियंता व विनोद कुमार श्रीवास्तव के साथ राजेश अरोड़ा जेई नीरज जेई उमेश जेई प्रवीण जेई बाले राम जेई राजेश और आरके राव आदि लोग उपस्थित रहे