LUCKNOW
तिरंगा यात्रा के साथ मनाया २६जनवरी का पर्व
लखनऊः- जानकीपुरम में चालक सारथी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा तिरंगा यात्रा निकाल कर २६ जनवरी का राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। जिसमे ओला,ऊबर सहित तमाम सारथी भाइयों ने हिस्सा लिया। संस्था अध्यक्ष जुबेर अहमद ने सारथी भाइयों को स्वतंत्रता मे हमारे वीरो की कुर्बानी पर रौशनी डाली । यात्रा मे उपस्थित मुकेश सिंह, पंकज दूबे , गुफरान अल्वी, इकबाल खान, कौसर आलम खान, सुशांत तिवारी, अर्पित खन्ना, सुनील गुप्ता उर्फ सोनू, अमित नागर, शिव यादव, कुश दूबे, अनूप, मो०ताहिर अहमद वारसी आदि लोग उपस्थित रहे। चालक सारथी के पदाधिकारियो़ ने स्वच्छ्ता भारत अभियान मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए शपथ ली। संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि संस्था चालक हित पर कार्य करने के लिए पूर्णतः शपथ बद्ध है।चालको (सारथी) की समस्याओं को अनदेखा नही किया जा सकता। चालको की समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुचाना हमारा उद्देश्य है।p