Uncategorized
निवारण सेवा संस्थान द्वारा “निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा कैंप” का आयोजन
राजधानी लखनऊ में आज मेहंदी गंज क्षेत्र में राजकुमार स्कूल अकाडेमी प्रांगण में निवारण सेवा संस्थान द्वारा “निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा कैंप” का आयोजन किया गया | यहाँ निःशुल्क शुगर की जांच तथा अन्य खून की जांचे भी रियायती दरों पर उपलब्ध थी | संस्था संस्थापक वरुण देव गुप्ता ने बताया की अप्रैल सात को “विश्व स्वास्थय दिवस” है जिसका उद्देश्य लोगों में स्वास्थय के प्रति जागरूकता फैलाना भी होता है, जिसके उपलक्ष्य में आज संस्था द्वारा जन स्वास्थय लाभ हेतु यह कैंप आयोजित किया गया | शिविर में डॉ मयंक दीक्षित डॉ नमिता ठाकुर डॉ कमल वर्मा ने मरीज़ों की जाँच कर उन्हें मुफ्त दवाइया वितरित की | कार्यक्रम संचालिका डॉ कोमल भार्गव बताती हैं शिविर से करीब 150 लोगों ने लाभ उठाया जिनमे खासी संख्या महिलाओ की रही | कार्यक्रम में निवारण संस्था से तनूजा सक्सेना, अक्स लखनवी शैलेन्द्र निगम, अस्मिता श्रीवास्तव, आस्था श्रीवास्तव, शुभम तथा अंजली सक्सेना मौजूद रहे |
पत्रकार जुबेर अहमद