Uncategorized
पुलिस द्वारा हो रहे पत्रकारों के उत्पीड़न के खिलाफ यूनाइटेड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश ने कैंडिल मार्च निकाला
लखनऊ: राजधानी में पुलिस द्वारा हो रहे पत्रकारों के उत्पीड़न के खिलाफ यूनाइटेड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश ने कैंडिल मार्च निकाला गुरुवार को हाथ में मोमबत्ती लेकर सैकड़ों पत्रकार राम राम बैंक चौराहा, अलीगंज पहुँचे|
एसोसिएशन के लखनऊ जिला अध्यक्ष राहुल पाण्डेय की अगुवाई में निकाले गए इस कैंडिल मार्च में पत्रकारों ने पुलिस प्रशासन के विरोध में नारे लगाते हुए सरकार से इस भ्रष्ट कानून व्यवस्था के सुधार की माँग की|
राहुल पाण्डेय ने बताया कि भारतीय संविधान का चौथा स्तम्भ कहा जाने वाला मीडिया और उसके अभिव्यक्ति की आजादी अब कल्पना मात्र रह गयी है, सच्चाई तो यह है कि समाज में चारो तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है| ऐसे में पत्रकारिता करना आसान काम नहीं रह गया बड़े ही शर्म की बात है कि पुलिस प्रशासन भी पत्रकारों का उत्पीड़न करने लगा बीते कुछ दिनों से लखनऊ में पुलिस प्रशासन द्वारा पत्रकारों की स्वतंत्रता का हनन हो रहा है |
इस भ्रष्ट कानून व्यवस्था के सुधार की माँग को लेकर विवेक श्रीवास्तव (प्रधान संपादक), धर्मेन्द्र प्रताप सिंह (उप संपादक), राज कमल त्रिपाठी (मीडिया प्रभारी), नवल किशोर त्रिपाठी, जुबेर अहमद, मो ताहिर, पवन पाण्डेय, सागर मिश्रा,दीपक तिवारी, प्रदीप, ललित श्रीवास्तव एवं कई अन्य पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे|
जुबैर अहमद