Uttar Pradesh
बगैर किसी भेदभाव के जरुरतमंदों मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे राहत सामग्री
गाजीपुर से जिला ब्युरो शमीम भाई
गाजीपुर।जखनियां, भाजपा कार्यकर्ता जब से लॉक डाउन लगा है, अनवरत समाज के लोगों की सेवा में दिन रात एक करते हुए जरूरतमंदों को मदद पहुंचा रहे और उनका हर संभव सहयोग कर रहे हैं। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा यह देश अपना है यहां के लोग अपने हैं और आज जरूरत पड़ने पर उनकी मदद करना हमार हमारा कर्तव्य है। अपनों की मदद करना कोई सेवा भाव नहीं होता यह तो हर इंसान का फर्ज बनता है कि वह विषम परिस्थिति में दूसरे इंसान के काम आये। मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव ने कहा अपने देश ही नहीं पूरे विश्व में वैश्विक महामारी कोरोना के चलते हालात खराब है। लेकिन लोग मानवता का परिचय देते हुए जरूरतमंद लोगों के लिए आगे आ रहे हैं। हम पार्टी कार्यकर्ताओं को परम पूजनीय सर संघ संचालक मोहन भागवत जी का मार्गदर्शन मिला की सेवाकार्य बिना किसी भेदभाव के, सबके लिए करना है। जिन्हें सहायता की आवश्यकता है, वे सभी अपने है, उनमें कोई अंतर नहीं करना। अपने लोगों की सेवा उपकार नहीं है वरन हमारा कर्तव्य है। उनका उद्बोधन सुनकर हमलोगो के अंदर एक नई ऊर्जा का संचार हुवा और हम सारे कार्यकर्ता कमर कस के तैयार है कि जबतक लॉक डाउन चलेगा जरूरत मंद लोगो को मदद पहुँचती रहेगी। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इन्द्रदेव कुशवाहा, वरिष्ठ नेता दयाशंकर सिंह, धर्मवीर भारद्वाज, अशोक गुप्ता, प्रशान्त सिंह, ओमप्रकाश दूबे, पीयूष सिंह, सूरज खरवार, पंकज उपस्थित रहें। वितरण खाद्य सामग्री में सुनील यादव, भोला जायसवाल, अजय वर्मा, मुकेश जी, मिंकू जी का अथक सहयोग रहा।