भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष बिना उपाध्याय ने किया गरीबों में कम्बल वितरित

पंकज मोदनवाल की विशेष रिपोर्ट….

•• भाजपा महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गोरखपुर बीना उपाध्याय एवं अन्य कार्यकर्ताओं के अगुवाई मे कंबल वितरण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

•• कंबल पाकर गरीब परिवारों के चेहरे पे आई मुस्कान ठण्ड से पीड़ित परिवारों ने किया इस कार्य की सराहना कि

गोरखपुर:- सहजनवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुर्सा मे भाजपा महिला मोर्चा गोरखपुर की जिला उपाध्यक्ष बिना उपाध्याय ने अपने निजी आवास पर गरीबों में कम्बल वितरित किया। कम्बल वितरित करते हुए बिना उपाध्याय ने कहा कि जिस प्रकर से ठंड व गलन दिन पे दिन बढ़ती जा रही हैं ।इसको देखते हुए मैंने गरीबों में कम्बल बाटने का निर्णय लिया और आगे भी हर सम्भव गरीबों की मदत करने के लिए तैयार रहूँगी। आगे उन्होंने बताया की यह सेवा ईश्वर सेवा के सामान होती है। इस पुनीत कार्य के लिए समाज के गणमान्य लोगो को अगर आना चाहिए। उन्होंने ने कहा कि सरकार भी गरीबों की सहायता के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं को चलाकर सहयोग कर रही हैं । कम्बल पाकर गरीबों ने बिना उपाध्याय की प्रशंसा किये ।

कम्बल वितरण कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जीतेन्द्र शर्मा, अजय कुमार, अरुण कुमार, अनिल कुमार, मन्नू प्रसाद, बूथ अध्यक्ष विनोद अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के अन्य पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे