Uncategorized
भ्रष्टाचार में लिप्त दो जिलाधिकारी हुए सस्पेंड
लखनऊ:-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए गुरुवार सुबह गोंडा के जिलाधिकारी जितेंद्र बहादुर सिंह और फतेहपुर के जिलाधिकारी कुमार प्रशांत को निलंबित कर दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि जब दो डीएम एक साथ निलंबित हुए है। बताया जा रहा है कि दोनों डीएम पर भ्रष्टाचार करने का आरोप था। जेबी सिंह को खाद्यान अनियमितता और प्रशांत को सरकारी जमीन गलत तरीके से निजी व्यक्ति को देना का आरोप था। मुख्यमंत्री ने दोनों जिलाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश देते हुए पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कराने का भी निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के इस कदम से अधिकारियों के भीतर हड़कंप मचा हुआ है। राज्य सरकार की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की गई है।
प्रभांशु श्रीवास्तव बने गोंडा के जिलाधिकारी और अंजनि सिंह बने फतेहपुर के नए जिलाधिकारी।