मुंबई,तिरंगा गौरव यात्रा में संजय निरुपम ने दिखाई राजनीतिक ताकत.

तिरंगा गौरव यात्रा में संजय निरुपम ने दिखाई राजनीतिक ताकत

रिपोर्ट-एसपी पाण्डेय

मुंबई : गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर-पश्चिम मुंबई जिला कांग्रेस की तरफ से गोरेगांव पूर्व से लेकर विले पार्ले पूर्व हाईवे स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति तक निकाली गई तिरंगा गौरव यात्रा में हजारों की संख्या में बाइक सवारों ने भाग लिया तिरंगा गौरव यात्रा का नेतृत्व पूर्व सांसद तथा मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम ने किया तिरंगा गौरव यात्रा में जिस तरह कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ दिखाई दी उससे साफ जाहिर है कि इस यात्रा के माध्यम से संजय निरुपम ने उन लोगों को अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने का प्रयास किया जो लोग उन्हें कमजोर या पार्टी के हाशिए पर मान रहे हैं। तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष क्लाइव डायस, ,पूर्व उपमहापौर राजेश शर्मा ,युवराज मोहिते ,मोहसिन हैदर, महिला जिला अध्यक्ष माधुरी राणे ,मुंबई कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष सतीश मनचंदा, सेवादल के जिला अध्यक्ष रामसेवक यादव, चंद्रशेखर दुबे ,सूर्यकांत मिश्रा ,मनोरमा सिंह समेत सैकड़ों पदाधिकारी भी शामिल रहे।