मुंबई,भारतीय सद विचार मंच ने किया श्रीनिवास तिवारी को सम्मानित

भारतीय सद विचार मंच ने किया श्रीनिवास तिवारी को सम्मानित

रिपोर्ट-एसपी पाण्डेय

मुंबई : महानगर की प्रमुख साहित्यिक सामाजिक तथा शैक्षणिक संस्था भारतीय सद विचार मंच द्वारा दहिसर में आयोजित कार्यक्रम में मानव धर्माचरण समिति के अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी विद्रोही को सम्मानित किया। विद्रोही को यह सम्मान उनकी संस्था द्वारा समाज में किए जा रहे सराहनीय कार्यों के चलते दिया गया। भारतीय सदविचार मंच द्वारा विद्रोही को यह सम्मान संस्था अध्यक्ष डॉ राधेश्याम तिवारी ,वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी, पत्रकार ब्रजमोहन पांडे तथा उत्तर भारतीय संघ युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजय सिंह द्वारा प्रदान किया गया।