लूट की घटना का सफल अनावरण, लूटी गयी सम्पत्ति व अवैध शस्त्र के साथ 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।

लूट की घटना का सफल अनावरण, लूटी गयी सम्पत्ति व अवैध शस्त्र के साथ 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।

कुशीनगर,

मंडल चीफ बयूरो विनय तिवारी की रिपोर्ट,

विगत दिनांक 13.01.2020 को थाना तरया सुजान क्षेत्रान्तर्गत सहज जनसेवा केन्द्र संचालक से हुई लूट की घटना के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल अनावरण हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये थे। जिसके क्रम में आज दिनांक 19.01.2020 को थाना तरया सुजान पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा पकड़ी चौराहा के पास से घटना में सम्मलित अभियुक्तगण।

अजय सिंह उर्फ गुड्डू बाबा पुत्र भगवान सिंह साकिन सरया थाना तरैया जनपद छपरा बिहार।

अमलेश बैठा पुत्र चन्दी बैठा साकिन गौरहां बाजार थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर।

उपेन्द्र यादव पुत्र महातम यादव साकिन जबही हरबल्लभ थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर व उनके कब्जे से लूटी हुई सम्पत्ति की बरामदगी कर घटना का सफल अनावरण किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त।
1. अजय सिंह उर्फ गुड्डू बाबा पुत्र भगवान सिंह साकिन सरया थाना तरैया जनपद छपरा बिहार,
2. अमलेश बैठा पुत्र चन्दी बैठा साकिन गौरहां बाजार थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर,
3. उपेन्द्र यादव पुत्र महातम यादव साकिन जबही हरबल्लभ थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर।

गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री विनोद कुमार मिश्र द्वारा रु0 5000 नगद से पुरस्कृत किया गया है।