खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी ने किया वृक्षारोपण
पेड़ पौधों के बगैर हमारा जीवन सफल नहीं
निर्वाण टाइम्स संवाददाता
निघासन-खीरी।(चमन सिंह राणा/एस.पी.तिवारी)। खीरी के लोकप्रिय सांसद अजय मिश्र टेनी ने लुधौरी रेंज के जीतपुरवा गांव के प्लांटेशन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंच कर पौधा रोपण किया।इस दौरान सांसद खीरी अजय मिश्र टेनी के साथ दुधवा के फील्ड डारेक्टर संजय पाठक व डीएफओ खीरी अनिल पटेल भी मौजूद रहे सांसद अजय मिश्र टेनी ने अपने संबोधन में कहां पेड़ पौधे हमारे जीवन में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। इसीलिए प्रदेश सरकार पेड़ों के लगाने की दिशा में वचनबद्ध है आज पूरे उत्तर प्रदेश में पेड़ लगाए जा रहे हैं।पेड़ पौधों के बगैर हमारा जीवन निराधार इसलिए इन पेड़ पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हमारी बनती हैं,पेड़ों से मिलने वाली शुद्ध हवा से हम सांस ले पाते हैं। इस दौरान रेंजर पलटू राम,वन दरोगा सरोज सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय भाजपा नेता नरेंद्र सिंह वीरेंद्र मिश्रा लक्ष्मण यादव भाजपा बूथ अध्यक्ष जमुना प्रसाद बख्शीश सिंह बलदेव सिंह चरणजीत सिंह सुरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।