
गोरखपुर प्राप्त जानकारी के अनुसार सपना पाण्डेय पढ़ाई के समय मे ही सामाजिक कार्यो में लगी रहती थी। बताते चले सपना पाण्डेय उन बच्चों को निशुल्क शिक्षा देती हैं। जो सड़क पर गन्दे कपड़े में घूमते हैं।और पैसे के अभाव में नही पढ़ पाते है। सपना पाण्डेय उन बच्चों को उनके घर से बुला कर अपने केंद्र पर बच्चों को शिक्षा देती हैं। बच्चों के लिए कॉपी, पेंसिल, किताब की व्यवस्था स्वंय ही करती हैं।और साथ ही उन बच्चों के जन्मदिन को भी मनाती हैं ।और अपना जन्मदिन भी उन्हीं बच्चों के साथ मनाती हैं। सपना पाण्डेय करीब 1000 पौधों का वृक्षारोपण भी कर चुकी हैं। ताकि पर्यावरण भी सुरक्षित रहे । पाण्डेय और भी कई अवार्डों से सम्मानित हो चुकी हैं। सपना ने स्नातक की पढ़ाई पूरी करके कई प्रतियोगी परीक्षाओं में भी बैठी जब उन्हें सफलता नही मिला तो निराश भी नही हुई।और इन छोटे छोटे बच्चों को पढ़ाने में लग गई। इससे इनके मन को सुकून मिलता हैं। सपना बच्चों में समय समय पर टॉफी , बिस्किट, सेव का भी वितरण करती हैं। इस जुनून को लेकर उन्हें तमाम यातनाएं भी सहनी पड़ती थी। लेकिन उनका हौसला कम नही हुआ। उनका जुनून और बढ़ता गया। सपना ने हिम्मत नही हारी हैं। एक वार्ता में उन्होंने कहा कि एक न एक दिन मैं अपने मिशन में कामयाब जरूर होंगी।
पंकज मोदनवाल की रिपोर्ट।