चार दिन बीतने के बाद भी हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर

 

– गंगाघाट की स्पेशल टीम हत्यारोपी को पकड़ने में असहज

– पीड़िता से पुलिस बोली हत्यारोपी को खुद ढूंढ कर लाओ

 

शुक्लागंज (ब्यूरो रिपोर्ट)। राजीव नगर में हुए हत्याकांड का खुलासा गंगाघाट पुलिस नही कर पा रही है। पुलिस पर आरोप है की पीड़िता को ही पुलिस ने गालियां देकर आरोपी को खोजने के लिए कहा है। पीड़िता ने रो रोकर बताया कि कोतवाली की पुलिस ने बहुत अभद्र भाषा का प्रयोग कर अपमानित किया है। गंगाघाट पुलिस भूल गई है कि एक महिला से किस तरह बात करनी है।
शुक्रवार की रात करीब पौने बारह बजे राजीव नगर में गोताखोर निवासी शनि को डब्बू ने चाकू से गोद गोदकर हत्या कर दी थी। हत्या के चार दिन बीत जाने के बावजूद गंगाघाट पुलिस के हांथ आरोपी के गिरहबान तक नही पहुंचा है। वही वादिनी चांद बीवी ने बताया कि गंगाघाट पुलिस उसे ही आरोपी डब्बू को खोजने के लिए कह रही है। वही कोतवाली की एक स्पेशल टीम ने चांद बीवी के पास जाकर गंदी-गंदी गालियां देते हुए डब्बू को ढूंढने के लिए कहा चांद बीवी ने बताया कि पुलिस बहुत ही बदसलूकी कर रही है। एक महिला से ऐसी अभद्रता गंगाघाट पुलिस कर रही है। बहुत ही शर्मनाक हरकत गंगाघाट पुलिस की सामने आ रही है। आरोपी को पकड़ने में नाकाम गंगाघाट पुलिस वादिनी पड़ ही दबाव बनाने में लगी है। वही वादिनी के भाई राजा को भी पुलिस अपने कस्टडी में रखे हुए है। फिलहाल गंगाघाट पुलिस अपनी नाकामी पीड़िता चांद बीवी पर दबाव डालकर खीज निकाल रही है। गंगाघाट की क्राइम ब्रांच टीम का नेटवर्क फेल होता प्रतीत हो रहा है। आखिर बड़े-बड़े खुलासा का दावा करने वाली गंगाघाट की स्पेशल टीम हत्यारोपी को पकड़ने में फेल क्यो साबित हो रही है। खैर जो भी हत्यारोपी डब्बू को पुलिस गिरफ्तार करने में असहज महसूस कर रही है।