
जौनपुर: नहर से मिला अज्ञात किशोरी का शव, हत्या कर शव फेंकने की आशंका
ओपी पाण्डेय
जौनपुर। जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव के पास नहर में मंगलवार को दोपहर किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव दिखाई पड़ने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीण हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव नहर में फेंक दिए जाने की आशंका जता रहे हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस शव को नहर से निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। थानाध्यक्ष अंगद तिवारी ने बताया कि देखने से शव कम से कम एक हफ्ते पहले का लग रहा है। शिनाख्त नहीं हो सकी है। आस-पास के थानों की पुलिस को शिनाख्त में मदद के लिए सूचना देने के साथ ही शव की फोटो भेज दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण साफ हो सकेगा।
Related Articles
-
अभी और लगेंगे प्रतिबंध…’ भारत पर 50% टैरिफ को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान -
सुप्रीम ने बिहार की वोटर लिस्ट से हटाए गए 65 लाख वोटरों की मांगी डिटेल, कहा- हर मतदाता से करेंगे संपर्क -
संसद में राहुल गांधी बोले- सेना के इस्तेमाल के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति जरूरी -
समय बदल गया साहब!अब पत्रकार करते हैं नेता-समाजसेवी का “इंतजार