
एस.पी.तिवारी/चमन सिंह राणा
लखीमपुर-खीरी।बताते चलें हर साल दुनिया भर में 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पर्यावरण प्रदूषण की समस्या पर रोक लगाने व उस पर काबू पाने हेतु संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व भर के देशों का पहला पर्यावरण दिवस सम्मेलन आयोजन किया था तभी से भारत में प्रतिवर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है।पर्यावरण की बिगड़ती स्थिति को सुधारने व पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में यह भारत का प्रारंभिक कदम था तभी से भारत में 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।हर साल इस दिन लोग आमतौर पर पौधे लगाने के लिए मैदान जाते हैं अन्य विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता था।परंतु इस साल कोरोना वायरस महामारी के कारण विश्व पर्यावरण दिवस अलग-अलग ढंग से मनाया जा रहा है।पर्यावरण दिवस का मुख्य उद्देश हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए लोगों में पौधरोपण करने हेतु जागरूकता बढ़ाना है वर्ष में कम से कम प्रति व्यक्ति दो से पांच पौधे लगाएं उसे बचाएं एवं उसका संरक्षण भी करें।प्लास्टिक आदि का उपयोग बंद करें बदले में कागज के थैले का इस्तेमाल करें।इस क्रम में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में विकास खण्ड पसगवां के समस्त कर्मचारी/अधिकारीगण खण्ड विकास अधिकारी अमित सिंह के नेतृत्व में एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण दिवस को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।जिसमें विकास खण्ड के सभी कर्मचारी प्रदीप कुमार अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मधुर गुप्ता,सचिव सौरभ प्रकाश सिंह,दिलीप कुमार, सौरभ चौधरी सहायक विकास अधिकारी सभी सचिव सभी तकनीकी सहायक सभी पटल सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित रहे।पर्यावरण दिवस को तभी सफल बनाया जा सकता है।जब हम पर्यावरण का ख्याल रखेंगे हर व्यक्ति को यह समझना होगा कि जब पर्यावरण स्वच्छ रहेगा तभी हम सांस ले सकेंगे और तभी धरती पर जीवन संभव होगा।