पौधे लगाने से बड़ी जिम्मेदारी उसे बचाकर बड़ा करने की है : पूर्व विधायक राम सरन

 

गोला-खीरी। पंकज शुक्ला/एस.पी.तिवारी) पर्यावरण को स्वस्थ रखने के लिए पेड़ों का बड़ा महत्व है।यह सभी जानते हैं। पेड़ कब बनेंगे जब हम पौधे लगाकर उनका लालन-पालन एक पारिवारिक सदस्य के रूप में करेंगे। पौधे लगाने से बड़ी जिम्मेदारी उसे बचाकर बड़ा करने की होती है।आज जो बच्चे पौधे लगा रहे हैं, वे संकल्प लें कि वे अपने द्वारा लगाए गए पौधों का ध्यान रखेंगे और उनको ठीक से बड़ाकर उनका संरक्षण करेंगे। तभी वे गर्मी में शीतल हवा देंगे और गर्मी के ताप से बचाएंगे। यह बात पूर्व विधायक राम सरन ने कहे।इस मौके जिला पंचायत सदस्य महेशचन्द्र कनौजिया  ने भी बच्चों को पौधरोपण के प्रति प्रेरित करते हुए पौधों को अपना मित्र बनाने की सलाह दी। उन्होंने बताया किफ़कीर बाबा परिसर में अब तक अनगिनत पौधे लगाए गए हैं।इनमें से अधिकांश आज बेहतर परवरिश के कारण पेड़ बन चुके हैं।इसके बाद ग्रामीणों को पौधे सौंपकर उनके लालन-पालन की जिम्मेदारी के लिए संकल्प दिलाया।ग्राम रमुआपुर,बिझौली,फ़कीर बाबा स्थान परिसर भगवती माता मंदिर परिसर आदि जगहों पर पौधे लगाए गए।