
संगठन के तहसील अध्यक्ष धीरज गुप्ता व संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार विकास दीक्षित,सोनू साहनी की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक
पत्रकारों के हित में लंबे समय से कार्य करता चला आ रहा है संगठन
पलियाकलां-खीरी।(धीरज गुप्ता/एस.पी.तिवारी) प्रेस जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया रजिस्ट्रेशन नंबर 119/2016 के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंग कुमार वर्मा व सचिव मनदीप कुमार के निर्देशन पर पलिया तहसील इकाई की एक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता पत्रकार संदीप शर्मा ने की।इस दौरान संरक्षक के रूप में मौजूद वरिष्ठ पत्रकार विकास दीक्षित व सोनू साहनी की मौजूदगी में तहसील अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने पवन जयसवाल को महामंत्री व संदीप शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी।तहसील अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों और जिम्मेदारियों को निभाते हुए संगठन को और मजबूत करने की अपील की।बैठक को संबोधित करते हुए भारत नेपाल मैत्री पत्रकार संघ के वरिष्ठ महामंत्री व पत्रकार शिशिर शुक्ला ने कहा कि हमारे पत्रकार साथी सदैव दूसरों के हित में कार्य करते हैं।लेकिन इस दौरान वह स्वयं विभिन्न अराजक तत्वों से प्रताड़ित रहते हैं। ऐसे में प्रेस जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया संगठन पीड़ित पत्रकारों के साथ खड़ा होकर उन्हें न्याय दिलाने का कार्य करेगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों को वरिष्ठ पत्रकार एन.के मिश्रा,वरिष्ठ पत्रकार राम चंद शुक्ला,वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश सुमन,विकास दीक्षित,विश्व कांत त्रिपाठी,सोनू साहनी,गुड्डू सिद्दीकी आदि ने शुभकामनाएं दी।बैठक के अंत में संगठन की नीतियों का पालन ना करने व पद का दुरुपयोग करने वाले सदस्य को तत्काल प्रभाव से संगठन से निष्कासित किए जाने का भी निर्णय लिया गया।