भगवान परशुराम की मूर्ति लगवा देने से नहीं जुड़ेगा सपा से ब्राह्मणसमाज:एमएलसी

 

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री एवं एमएलसी विजय बहादुर पाठक मीडिया से हुए रूबरू

सुल्तानपुर। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री एवं एमएलसी विजय बहादुर पाठक विपक्ष पर हमलावर दिखे। कहा कि भगवान परशुराम की प्रतिमा लगा देने से ब्राह्मण समाज सपा से जोड़ने वाला नहीं है परशुराम जी की प्रतिमा लगवाने की जिम्मेदारी सपा सरकार ने पूर्व मंत्री रहे अभिषेक मिश्रा एवं पूर्व विधायक संतोष पांडे को दी है। इस पर भाजपा की पैनी नजर है। उन्होंने कहा कि विपक्ष बहुत ही कमजोर है।
गुरुवार को आजमगढ़ से लखनऊ वापस जाते समय पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं भाजपा विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक आस्था हॉस्पिटल पर रुके। डॉक्टर के सी त्रिपाठी के साथ उनकी पत्नी डॉ मंजुला त्रिपाठी से मुलाकात की। मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि पहली सरकार है, जिसने आम जनमानस तक लॉकडाउन के दौरान खाद्यान्न पहुंचाया। सरकार की कोशिश रही है कि हर किसी को गरीब व्यक्ति को अनाज मिले। मोदी सरकार के तारीफों का पुलिंदा बांधा। कहा कि जब मैं प्रवक्ता हुआ करता था टीवी डिबेट पर बैठता था तो लोग सवाल करते थे कि भारत सरकार द्वारा खोले गए जनधन खाते में 1500000 रुपए कब भेजे जाएंगे। अब उन लोगों को करारा झटका लगा है जो सवाल पूछते थे। ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ हर जनधन खाते में पैसा भेजा गया है।जिसका उपयोग गरीब आदमी कर रहे हैं। यही नहीं योगी सरकार ने पेंशन का पैसा अप्रैल माह में ही भेज दिया। बड़े स्तर पर प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिए गए। संगठन को मजबूत करने के लिए जल्द ही वर्चुअल रैली मण्डल स्तर पर की जाएगी। कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए जाएंगे। इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। सोशल मीडिया पर इन काउंटर की चल रही खबर के बाबत जब उनसे सवाल दागा गया तो उन्होंने कहा कि ब्रह्मणों को बरगलाने के लिए विपक्ष ऐसी हरकत कर रहा है जानकारी तो यहां तक है कि समाजवादी पार्टी ब्राह्मणों को रिझाने के लिए लखनऊ में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित कराने के लिए जिम्मेदारी पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा एवं लंभुआ सुलतानपुर के पूर्व विधायक संतोष पांडेय पर छोड़ रखी है। मूर्ति स्थापना करा लेने से सपा से ब्राह्मण समाज कतई नहीं जुड़ेगा। भारतीय जनता पार्टी में हर जात वर्ग का सम्मान है। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर महिमा शंकर द्विवेदी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी आदि मौजूद रहे।

विनोद पाठक-निर्वाण टाइम्स सुलतानपुर