
पंकज मोदनवाल की रिपोर्ट,
भटहट प्रधान उर्मिला देवी को भाजपा भटहट मण्डल उपाध्यक्ष बनाये जाने पर पिपराईच विधायक सहित भटहट मण्डल के कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
भटहट/
गोरखपुर भटहट मण्डल के भाजपा पदाधिकारियो की जिला नेतृत्व ने सूची जारी की । बताते चले गोरखपुर भाजपा के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह के निर्देश पर भटहट मण्डल के पदाधिकारियों के बारे में भटहट मण्डल अध्यक्ष जीतन सिंह ने बताया कि मण्डल उपाध्यक्ष भटहट प्रधान श्रीमती उर्मिला देवी ,रामदरस गुप्ता, रविन्द्र सिंह, संजय सिंह, राजेन्द्र प्रजापति, राकेस सिंह, मण्डल महामंत्री नित्यानंद पाण्डेय, प्रदीप यादव,मण्डल मंत्री विजय प्रताप सिंह, परशुराम निषाद, श्रवण राजभर, अमरीका सिंह, गौतम कुमार, कुंडल सिंह, एवं विजेन्द्र जायसवाल को मण्डल कोषाध्यक्ष बनाया गया हैं। सभी पदाधिकारियों को बधाई दी गई। बधाई देते हुए पिपराईच विधानसभा के विधायक महेन्द्र पाल सिंह व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त राधेश्याम सिंह ने कहा कि सभी नये पदाधिकारियो के कंधो पर कार्यक्रताओं के विश्वास पर खरा उतरने की जिम्मेदारी सौपी गई हैं।बधाई देने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील मोदनवाल,जिला प्रतिनिधि धर्मेन्द्र मिश्र, जितेंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष जीतन सिंह, विश्व हिन्दू महासंघ अध्यक्ष रामनवमी साहनी, अजय जायसवाल, नन्हे लाल, रमेश अग्रहरि, सन्तोष शर्मा, राजेंद्र सिंह, राजन जायसवाल, शिव रास्ट्र सेना के जिलाध्यक्ष प्रिंस सिंह, अब्दुलनसर, अजय गौड़, प्रवीण चौहान, विनय तिवारी व आदि कार्यकर्ताओं ने बधाई दी हैं।