भाजपाइयों ने जिले में रोपित किए सोलह हजार पौध

 

सुलतानपुर। भाजपा ने जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर 6 जुलाई को पांच दिवसीय पौध रोपड़ अभियान का शुभारंभ किया था। भाजपा ने पौध रोपड़ अभियान में जिले के 2000 से अधिक बूथों पर 21 हजार पौधे रोपड़ का लक्ष्य रखा था। इस क्रम में पार्टी ने कार्यकर्त्ताओं के माध्यम से अबतक 16 हजार पौधे रोपित किये है।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आर.ए.वर्मा ने पौध रोपड़ अभियान के जिला प्रभारी आनन्द प्रकाश द्विवेदी के साथ इसौली विधानसभा के शिवनगर मण्डल के धारूपुर, रामपुर मठा एवं शिवनगर सहित एक दर्जन बूथों पर मण्डल अध्यक्ष संतोष सिंह के संयोजन में पौध रोपड़ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान होता है। पेड़ मानव जीवन का आधार व जिंदगी है। पौधों के बिना धरती पर जीवन की कल्पना नही की जा सकती। उन्होंने कहा धरा को हरा- भरा रखने और पर्यावरण को को स्वच्छ रखने के लिए पौध रोपड़ और उनका संरक्षण जरूरी है।

पौध रोपड़ अभियान के जिला संयोजक आनंद प्रकाश द्विवेदी एवं पार्टी जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह त्रिलोकचंदी ने कहा पेड़- पौधे प्रकृति का रूप होते हैं। पौधे हमे भोजन , हवा , पानी सब कुछ तो देते है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कम से दो पौधे लगाने और वृक्ष बनने तक देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया। भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि इस दौरान मण्डल पदाधिकारियों सहित जिला उपाध्यक्ष सुनील वर्मा , जिलामंत्री संदीप सिंह एवं आशीष सिंह रानू ,जिलामंत्री युवामोर्चा राजेश पांडेय , राम बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे।

भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने पौध रोपड़ अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी ने पौध रोपड़ अभियान के तहत अबतक जिले के 2000 से अधिक बूथों पर 16 हजार पौध रोपड़ किया है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह त्रिलोकचंदी ने पार्टी को अमरूद ,नीबू, नीम ,आम आदि के 4000 पौधे दिये हैं जो पार्टी कार्यकर्त्ता विभिन्न बूथों पर लगायेंगे। पार्टी ने 21 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा है। रघुवंशी ने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ॠषिकेष ओझा, करूणा शंकर द्विवेदी, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह, डॉ सीताशरण त्रिपाठी, पूर्व मंत्री विनोद सिंह , जिला उपाध्यक्ष रामभवन मिश्रा , महामंत्री विजय त्रिपाठी, सुशील त्रिपाठी, घनश्याम चौहान, पार्टी नेता ओम प्रकाश पांडे बजरंगी, महिला मोर्चा अध्यक्ष बबिता तिवारी, भाजपा नेत्री कंचन जमुना कोरी ने अपने अपने बूथों पर पौध रोपड़ किया।