रिटायर्ड फौजी मेजर प्रह्लाद राय का मुक्तिपथ पर अंतिम संस्कार।

रिटायर्ड फौजी मेजर प्रह्लाद राय का मुक्तिपथ पर अंतिम संस्कार
बड़हलगंज।
बांसगांव क्षेत्र के बघराई गांव निवासी सेवानिवृत्त फौजी मेजर प्रह्लाद राय की सांस के लम्बी बीमारी के कारण कमाण्ड अस्पताल, लखनऊ में निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ से सीधे उनके पैतृक निवास बघराई लाया गया। रविवार की शाम बड़हलगंज मुक्तिपथ पर उनका अंतिम संस्कार किया गया है। मुखाग्नि उनके जेष्ठ पुत्र शैलेश राय ने दी।
स्व0 मेजर राय अपने पीछे चार पुत्र एवं एक पुत्री छोड़ गए हैं सभी पुत्र राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। तथा खेल की बदौलत ही सभी नौकरी कर रहे हैं। जिसमें सबसे बड़े पुत्र सेना में द्वितीय पुत्र मनीष राय जैवलिन थ्रो, तृतीय पुत्र अंशु राय डिस्कस थ्रो खेल के माध्यम से दोनों एलआईसी में तथा सबसे छोटे प्रिंस राय बी टेक कर नौकरी कर रहे हैं। उनके निधन पर
विधायक विमलेश पासवान, भाजपा नेता महंत सिंह, डॉ उमेश सिंह, डॉ विपिन शाही, डॉ विनय राय, डॉ अशोक शाही, डॉ शिवानंद सिंह, डॉ अशोक श्रीवास्तव, दिग्विजय राय, लालू सिंह, रितेश राय, धीरेंद्र राय, चंद्रशेखर सिंह आदि ने शोक संवेदना व्यक्त किया।