वृक्षारोपण आज के दौर बहुत ही जरूरी
प्रशांत पांडेय/चमन सिंह राणा
निघासन-खीरी।सरकार ने वृक्षारोपण महा अभियान के तहत वातावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण महाअभियान का संकल्प लिया। जिससे वातावरण को हरा-भरा बनाया जाये। इसमें हम सभी का दायित्व है।कि देश में आए दिन बढ़ रहे प्रदूषण आम जनमानस के लिए घातक साबित हो रहा है। सरकार द्वारा वातावरण को शुद्ध बनाने के लिए सरकार द्वारा 25 करोड़ छायादार वृक्ष जिसमें सगौन सहजन सेमल पौधे रोपित करने का फैसला लिया गया।जिससे वातावरण को हरा भरा बनाए रखने में सभी लोग अपनी अपनी अहम भूमिका निभाये। संकल्प को पूरा करने के लिए निघासन विकास खण्ड निघासन में हर पंचायतों में पंचायत सचिव प्रधानों और रोजगार सेवकों के द्वारा वृक्षारोपण महाअभियान को सफल बनाया गया।साथ में आलाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है।खण्ड विकास अधिकारी आलोक वर्मा नें ब्लाक में गौ आश्रय रकेहटी में ग्राम विकास अधिकारी आकाश अवस्थी रकेहटी,उपदेश वर्मा मूडाबुजुर्ग,सुनील पंकज लालपु, स्वाती लोधी ढखेरवा खालसा,पवन दि्वेदी बरोठा, धीरेन्द्र मौर्या सुथना बरसोला, विवेक सिन्हा नौबना,विनय मौर्या खैरहानी मे सभी ने अपनी अपनी ग्राम सभाओं में वृक्षारोपण महाअभियान को सफल बनाया।वृक्षारोपण में प्रधानों के साथ साथ रोजगार सेवको ने महाअभियान में हिस्सा लिया।आज के दौर में अगर वातावरण को शुद्ध बनाना है।तो हर एक एक व्यक्ति को एक पेड़ लगाना चाहिए और लगाने के साथ साथ उसकी देखरेख भी करनी चहिए तभी देश के साथ साथ गांव के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा मिलेगा और वातावरण सुरक्षित होगा।