सपा के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे ‘रंगोली’

नोनरा गांव में लगाई पंचायत

ग्रामीणों को किया जागरूक

कुड़वार,सुल्तानपुर(उमेश तिवारी)।समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं इसौली विधानसभा क्षेत्र से टिकट के प्रबल दावेदार मुईद अहमद रंगोली की चौपाल नोनरा गांव में लगी। उपस्थित ग्रामीणों को सपा नेता मुईद अहमद रंगोली ने जागरूक करने का काम किया। कहा कि केंद्र और सूबे की भाजपा सरकार की गलत नीतियों से जनता त्रस्त हो गई है। महंगाई की मार लोग बेहाल हैं। हर क्षेत्र में हहाकार मचा हुआ है। डीजल, पेट्रोल के दाम बेतहाशा बढ़ाए जा रहे हैं। जिसके कारण किसान भी परेशान हो गया है। अब समय आ गया है कि जनता इस आताताई सरकार को उखाड़ फेंके। सपा नेता ने पूर्व के सपा सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। कहा कि सपा सरकार में जो योजनाएं गरीब जनता के लिए चलाई गई थी वो सारी की सारी योजनाएं भाजपा सरकार ने बंद कर रखा है। लेकिन जब जनता के आशीर्वाद से 2022 में सपा की सरकार उत्तर प्रदेश में बनेगी तो निश्चित तौर पर जनकल्याणकारी योजनाएं जनता के लिए चलाई जाएंगी। जिससे जनता का भला हो सके। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वादा किया है कि प्रदेश का बुनियादी ढांचा सही किया जाएगा। गरीबों को बिजली फ्री दी जाएगी। किसानों को भी बिजली में राहत दी जाएगी। गरीबों को लोहिया आवास दिया जाएगा। शिक्षामित्र को समायोजन करने का काम समाजवादी पार्टी ही करेगी। इसलिए सारे गिले-शिकवे दूर करके जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएं। जिससे सूबे में विकास का पहिया घूम सके। इस मौके पर प्रधान हकीउल्ला,क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश यादव, पवन यादव, राधेश्याम यादव, राम अवध प्रजापति समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।