HardoiUttar Pradesh
समाजसेवी राजू ने सवायजपुर के घटकना में हैंडपंप के साथ लगवाया समरसेबल

>> मिशन आत्मसंतुष्टि बुझा रहा पेयजल की समस्या से ग्रसित गांव के ग्रामीणों की प्यास
हरदोई ( अनुराग गुप्ता )। लॉकडाउन में गरीबों की मसीहा बनकर उभरी सामाजिक संस्था मिशन आत्मसंतुष्टि अब हरदोई जिले में लोगों की प्यास भी बुझा रही हैं। मिशन आत्मसंतुष्टि के संचालक समाजसेवी राजबर्धन सिंह राजू अब उन जगहों पर अपने निजी स्रोतों से हैंडपंप लगवा रहे हैं जहां पेयजल की भारी समस्या हैं। सवायजपुर इलाके में समाजसेवी राजू दर्जन भर नल लगवा चुके है।
समाजसेवी राजू ने बताया कि उनकी संस्था मिशन आत्मसंतुष्टि जरूरतमंद लोगों के पास जा जाकर मदद कर रही हैं । उन्होंने बताया कि सवायजपुर क्षेत्र के कई गांव में पेयजल की बड़ी किल्लत थी, यहां के ग्रामीणों ने प्रशासनिक अफसरों से इस बारे में कई बार गुहार लगाई लेकिन बात अनसुनी कर दी गई। तब उन्होंने मिशन आत्मसंतुष्टि से सम्पर्क किया। समाजसेवी राजू के मुताबिक सवायजपुर के घटकना में एक इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाकर और समरसेबल का बोर कराकर शनिवार को यहां के लोगों की पेयजल की समस्या का समाधान कराया हैं। उन्होंने बताया कि वह अब तक मेघपुर, पकरा, बरुआरा, घटकना, कन्हारी आदि 12 जगहों पर हैंडपंप लगवाकर ग्रामीणों की प्यास बुझा चुके है। उन्होंने कहा कि मिशन आत्मसंतुष्टि हर जरूरतमंद के सुख दुख में शामिल हैं।