![](https://nirvantimes.com/wp-content/uploads/2021/06/images-2021-06-14T124150.632.jpeg)
निरीक्षण में आल इज वेल मिले दोनों चिकित्सालय कोविड-19 के संक्रमण से निपटने की तैयारियों के सम्बन्ध में सीएमओ ने दी जानकारी
एस.पी.तिवारी
लखीमपुर-खीरी।रविवार को अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार राज्यमंत्री, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण उ.प्र. अतुल गर्ग जनपद लखीमपुर खीरी के निरीक्षण भवन पहुंचे।जहां उनके जनपद आगमन पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मनोज अग्रवाल एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ.आर.सी.अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। निरीक्षण भवन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कोविड-19 के बढ़ते प्रसार से निपटने के लिए अबतक की गई तैयारियों के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी।राज्यमंत्री ने इसी प्रकार आगे भी सरकार की मंशानुरूप पूरी तत्परता के साथ काम करते हुए इस महामारी से निपटने के लिए हर जरूरी कदम उठाने के लिए निर्देश दिए।राज्यमंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मनोज अग्रवाल के साथ जिला चिकित्सालय (पुरूष) एवं जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर चिकित्सा विभाग की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की नब्ज टटोली। जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान विभिन्न वार्डो में भर्ती रोगियों एवं तीमारदारों से स्वास्थ्य सेवाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली। जिसपर मरीजो द्वारा मिल रही व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में संतोष व्यक्त किया।इसके उपरांत राज्यमंत्री ने जिला महिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां उन्होनें मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डाॅ. नसरीन रसूल से चिकित्सालय की व्यवस्थाओं के विषय में जानकारी ली। उन्होनें जच्चा बच्चा वार्ड का निरीक्षण कर धात्री माताओं से चिकित्सा सुविधाओं की जमीनी हकीकत जानी, वही चिकित्सालय में मरीजों को प्रदान किये जाने वाले भोजन एवं गुणवत्ता के विषय में भी जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 मनोज अग्रवाल,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. आरसी अग्रवाल, एसीएमओ डाॅ.आर.पी.दीक्षित सहित अन्य सभ्रान्त महानुभाव मौजूद रहे।