हरदोई में लल्लू की रिहाई को लेकर कांग्रेसियों ने कार्यालय परिसर में किया मौन प्रतिवाद
>> योगी सरकार गरीब विरोधी मानसिकता और राजनीतिक कायरता का परिचय दे रही है – आशीष
>> कांग्रेस के सेवा कार्यों से घबराई सरकार पुलिस की दम पर आवाज दबाने की कोशिश कर रही
हरदोई ( अनुराग गुप्ता ) । शनिवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई द्वारा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरिफ्तारी के विरोध में मौन ब्रत रख प्रतिवाद दर्ज कराया गया।
जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि न्याय मांगने की आवाज को दबाने के लिए पुलिस के द्वारा सरकार के इशारे पर हरदोई कांग्रेस कार्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया गया। मगर हमारी आवाज को पुलिस की दम पर दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के ‘अपराध’ में लखनऊ जिला कारावास में 20 मई से कैद किये गए हैं। हमें न्यायपालिका में पूरा विश्वास है और हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को इंसाफ मिलेगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि शनिवार को पूरे प्रदेश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कांग्रेस जन प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए मौन प्रतिवाद कर रहे हैं।इस क्रम में आज जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई द्वारा भी मौन प्रतिवाद किया गया।
आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गिरफ़्तार करने के खिलाफ सेवा सत्याग्रह चला रही है, जिसके तहत पिछले 7 दिनों में 25 लाख जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया। इस क्रम में हरदोई कांग्रेस द्वारा भी लगभग 11हजार श्रमिकों, मजदूरों गरीबों को महारसोइ से भोजन पैकेट वितरित किये गए।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य अनुपम दीक्षित ने कहा कि हम एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं ,लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार राजनीतिक द्वेष और गरीब विरोधी मानसिकता का परिचय दे रही है। पुलिस की दम पर गरीब मजदूर के हक में उठने वाली आवाज की दबाने का काम किया जा रहा है। श्री दीक्षित ने कहा कि मजदूरों, गरीबों और जरूरतमंदों के साथी हमारे अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जरूर इंसाफ मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में 90 लाख से अधिक लोगों को भोजन और राशन दिया गया। 10 लाख प्रवासी श्रमिकों को प्रदेश के बाहर मदद की गई। दमन से कांग्रेस का सेवा कार्य नहीं रुकेगा। इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जमील अहमद एंव कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।