LOCAL NEWS
42 हजार सिपाहियों की भर्ती डीजीपी मुख्यालय ने भर्ती बोर्ड को भेजा प्रस्ताव
पुलिस विभाग में लगभग 42 हजार सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। इसके लिए डीजीपी मुख्यालय ने भर्ती बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है। इनमें पीएसी के सिपाहियों के लिए 6900 पद होंगे।
भर्ती प्रक्रिया से जुड़े एक अधिकारी की मानें तो इसके लिए बहुत जल्द विज्ञप्ति जारी की जाएगी।
अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के लिए तीन से चार हफ्ते का समय दिया जा सकता है। भर्ती परीक्षा ऑनलाइन कराई जाए या ऑफलाइन, इस पर भी जल्द फैसला होगा।
नागरिक पुलिस में 20 फीसदी पद महिलाओं के लिए
नागरिक पुलिस के लिए लगभग 35 हजार सिपाहियों की भर्ती की जाएगी। इनमें 20 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए होंगी। यानी लगभग 28 हजार पद पुरुषों के लिए तथा लगभग सात हजार पद महिलाओं के लिए होंगे।