50 हजार का इनामी पन्ना यादव उर्फ डॉक्टर मुठभेड़ में ढेर, UP STF और बहराइच पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन


50 हजार का इनामी पन्ना यादव उर्फ डॉक्टर मुठभेड़ में ढेर, UP STF और बहराइच पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन

आपको बता दें पन्ना यादव गोरखपुर में जेलर की पिटाई कर चुका था। यही नहीं वह एक बार गोरखपुर जेल से फरार भी हुआ था। पन्ना यादव के ऊपर 3 दर्जन से अधिक संगीन अपराधों के मामले दर्ज हैं।

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) और बहराइच पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में 50 हजार का इनामी पन्ना यादव उर्फ डॉक्टर मुठभेड़ में मार गिराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से भारी मात्रा में असलहे और कारतूस बरामद किए हैं।

बता दें पन्ना यादव गोरखपुर में जेलर की पिटाई कर चुका था। यही नहीं वह एक बार गोरखपुर जेल से फरार भी हुआ था। पन्ना यादव के ऊपर 3 दर्जन से अधिक संगीन अपराधों के मामले दर्ज हैं. इनमें महाराजगंज, गोरखपुर, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, आजमगढ़ में पन्ना पर केस दर्ज हैं।

आज थाना हरदी के ग्राम अहिरन पुरवा मौजा गलकारा में ये एनकाउंटर हुआ। पुलिस के अनुसार इनामी बदमाश पन्ना यादव पुत्र सुमन यादव निवासी गोरखपुर की एसटीएफ एवं स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान में पुलिस मुठभेड़ के दौरान आत्मरक्षार्थ किए गए फायरिंग में  गोली लगने से मृत्यु हुई है. उसके खिलाफ 3 दर्जन से अधिक लूट, हत्या, डकैती एवं गैंगस्टर के अभियोग चल रहे थे। मौके पर  पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है।