LUCKNOW
वो लाश से मांस नोंचकर खाता रहा
घर के आंगन में काम करने वाली बाई सफाई कर रही थी। मां एक कमरे में थी और उसका 23 साल का बेटा काम वाली बाई को घूर रहा था। अचानक उसने चाकू लिया और उस लड़की का गला रेत दिया।
मां ने बेटे की हैवानियत देख ली थी। उसने फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी। उधर, लड़के पर अजीब सा खून सवार था। वह बंद कमरे में जाने क्या कर रहा था। तभी पुलिस वहां पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। सामने देखा कि वह लड़का लाश से मांस नोंचकर खा रहा था। पुलिस ने चेतावनी दी फिर भी वह आदमखोर नहीं माना। मजबूरन पुलिस ने हवा में फायरिंग की। तभी वह लड़का उठा और पुलिसवालों को चाकू दिखाकर डराने लगा। इससे पहले कि वह किसी पुलिसकर्मी पर हमला करता पुलिस ने उसे पैर, हाथ और पेट में गोली मार दी।