LOCAL NEWS
लहराया 150 फीट ऊंचा तिरंगा, ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ से गूंज उठी औद्योगिक नगरी
हाथों में तिरंगा लिए, ‘वंदे मातरम’ व ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते युवा, बच्चे व वरिष्ठ नागरिक। कुछ ऐसा माहौल था रविवार को फूलबाग मैदान का जहां पर जेसीआई कानपुर की ओर से 150 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया। इसका अनावरण सांसद डा. मुरली मनोहर जोशी, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना व जय कुमार सिंह जैकी ने किया।