Uncategorized

गोरखपुर। पिपराइच के रामलीला मैदान में शुक्रवार को आयोजित निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान आपसी विवाद का मामला सामने आया है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार कार्यक्रम के दौरान कुछ व्यक्तियों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया और उसे चोटें आईं।
पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर धारा 115(2), 352, 324(4) तथा एससी-एसटी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!