Uttar Pradesh

कांटों भरी राह को आसान कर पाएंगे अभिषेक गुप्ता?

अभिषेक गुप्ता क्या बेबी गुप्ता का राज्याभिषेक करा पाएंगे…

निर्वाण टाइम्स
खैराबाद सीतापुर(संवाद)। आग का दरिया है और डूब के जाना है बस कुछ ऐसा ही हाल है इस समय नगर पालिका परिषद खैराबाद का। जहां पर कांटो भरा रास्ता चुना है अभिषेक गुप्ता बबलू ने वह अपनी पत्नी बेबी गुप्ता को चुनावी मैदान में उतार चुके हैं और भाजपा के प्रबल दावेदार माने जा रहे है लेकिन यह रास्ता इतना आसान भी नहीं होगा उनके लिए। जहां इस समय सत्ता पक्ष टिकट के दावेदार सिर्फ इस बात पर ही अपनी जीत आश्वस्त करते हुए नजर आ रहे हैं कि सत्तापक्ष की जीत में सहयोग का कारण बनेगा लेकिन यह सिर्फ एक ख्याली पुलाव ही है। खैराबाद के समीकरण और खैराबाद का इतिहास बहुत कुछ अपने आप में कहता हुआ नजर आता है। खैराबाद की आबादी का ज्यादातर हिस्सा मुस्लिम बाहुल्य है व हिंदुओं की आबादी कम है उस पर से कई मुस्लिम उम्मीदवार जो कई बार अध्यक्ष पद को सुशोभित कर चुके हैं। लेकिन अभिषेक गुप्ता के लिए यह कड़ी चुनौती बेशक हो सकता है लेकिन अभिषेक गुप्ता ने उसको सहर्ष स्वीकार जरूर किया है। अभिषेक गुप्ता की मुस्लिम वोटों में अपनी एक अलग पहचान है जिसका फायदा उनको चुनाव में मिल सकता है। हालांकि अभी इस समय तो सबकी निगाहें पार्टियों पर ही लगी हुई है कि किस पार्टी से किस को प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारा जा रहा है। अभिषेक गुप्ता बबलू की युवा टीम दूसरे उम्मीदवारों के वोट बैंक में सेंध लगा सकता है। रास्ता कांटो भरा जरूर है। ऐसे में क्या अभिषेक गुप्ता की मेहनत उन कांटों के रास्तों पर भी विकास करके बेबी गुप्ता के राज्य अभिषेक के लिए रास्ता आसान कर पाएंगे यह अभी देखने वाला है। फिलहाल अभिषेक गुप्ता बबलू ने अपना चुनावी अभियान का बिगुल बजा दिया है और जनसंपर्क अभियान में निकल पड़े हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!