कौशाम्बी में अमित शाह बोले – राहुल बाबा इस बार फ‍िर देश में 300 पार सीटों से बनेगी भाजपा की सरकार 

लखनऊ(निर्वाण टाइम्स)।केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज कौशांबी दौरे पर हैं। शाह ने आज तीन दिवसीय कौशांबी महोत्सव का आगाज क‍िया। इस दौरान उनके साथ सीएम योगी भी मौजूद रहें। मोक्षदायिनी के तट पर बसे कड़ाधाम के फसइया मैदान पर मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, प्रभारी मंत्री सुरेश राही व सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की उपस्थित में महोत्सव का उद्घाटन हुआ।भारत माता की जय के साथ अम‍ित शाह ने अपना संबोधन शुरु क‍िया। गृह मंत्री अम‍ित शाह ने कौशांबी महोत्‍सव में जनता को संबोध‍ित करते हुए कहा क‍ि इतनी कड़ी धूप में जहां तक नजर पड़े मुंड ही मुंड द‍िखाई पड़ते हैं। माताओं बहने को प्रणाम करता हूं। उन्‍होंने युवाओं को ज‍िगर का टुकड़ा बताते हुए कहा क‍ि आप सभी को मेरा प्‍यार। मां शीतला को प्रणाम क‍िया। अम‍ित शाह ने कहा क‍ि मैं दुर्गा भाभी को भी प्रणाम करना चाहता हूं। ज‍िन्‍होंने चंद्रशेखर आजाद के साथ म‍िलकर अंग्रेजों के दांत खटे कर द‍िए। अम‍ित शाह ने कहा क‍ि 24 में मोदी जी को फ‍िर से प्रधानमंत्री बनाना है क‍ि नहीं। दोनों हाथ हवा में उठाईये और मेरे साथ संकल्‍प लेते हुए बोल‍िए भारत माता की जय। अम‍ित शाह ने कहा क‍ि वर्ष 2014 से लेकर अब आपने यानी यूपी की जनता ने 2017, 2019 और 2021 में कांग्रेस के साथ सभी विपक्षियों को सूपड़ा साफ कर दिया। विपक्ष की भी बात करूंगा। आजादी के बाद पहली बार व‍िपक्ष के नेताओं ने बजट सत्र नहीं चलने दिया। राहुल पर तंज कसा, बोले- विदेश में जाकर भारत की बुराई किसने की। क्या कोई भारतीय ऐसा कर सकता है। कानून का पालन हम सभी को करना चाहिए।शाह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा क‍ि राहुल बाबा लोकतंत्र नहीं आपका परिवार खतरे में है। मोदी ने परिवारवाद को खत्म किया, तुष्टीकरण को खत्म किया। इसलिए आप डरे हुए हैं। सपा, बसपा और कांग्रेस कोई नहीं चाहता था कि कश्मीर से 370 हटाई।लेिकन भाजपा और मोदी जी की इच्छा शक्ति से यह काम आसान हो गया और अब वहां अमन चैन है। 24 की लड़ाई में पूर्वांचल और बुंदेलखंड की हर सीट पर कलम खिलाना है।

गंगा एक्सप्रेस वे विकास में मील का पत्थर साबित होगा- सीमए योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां गंगा और यमुना के दोआबा को पौराणिक और धार्मिक धरा को प्रणाम कर संबोधन की शुरुआत की, सांसद खेल स्पर्धा के विजेता खिलाडियों को हार्दिक बधाई दी। कहा इसमें डबल इंजन की सरकार का पूरा सहयोग प्रदेश के सभी जिलों को मिल रहा है। 16 महाजनपदों में कौशांबी एक रहा है। श्री राम ने एक रात्रि यहां व्यतीत की थी। मां शीतला का धाम पूरे भारत को गौवान्वित करता है। इलाहाबादी अमरूद तो वास्तव में कौशांबी का ही है। कहा कि गंगा एक्सप्रेस के माध्यम से मेरठ से प्रयागराज की दूरी आठ घंटे में तय कर सकेंगे। यह भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा। सीएम योगी ने कहा क‍ि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में पिछले 3 वर्षों से 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज मिल रहा है और दूसरी तरफ पाकिस्तान के अंदर रोटी के लाले पड़ रहे हैं। आज दुनिया भारत की तरफ देख रहा है कि सरकारें कैसे चलनी चाहिए।