
सपा मुखिया लोडर बना के रखना चाहते थे,इसलिए छोड़ा साथ
भविष्य में सपा से तालमेल न होने के नहीं दिए स्पष्ट संकेत
सुलतानपुर(विनोद पाठक)। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष/सूबे के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने चौंकाने वाले बयान सुलतानपुर में दिए हैं। यह तो स्पष्ट नहीं किया कि भविष्य में सपा के साथ तालमेल हो सकता है कि नहीं,के जवाब में इतना जरूर कहा है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गठबंधन के नेताओं को लोडर बना कर रखना चाहते हैं,जबकि भाजपा ने गठबन्धन के नेताओं को लीडर बना दिया है। जिसमें चाहे मंत्री संजय निषाद हो,या फिर अनुप्रिया पटेल के साथ भाजपा के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या हो,सबको भाजपा ने लीडर बना दिया। यही सोच का अंतर सपा और भाजपा के नेतृत्व में है।
गुरुवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में एक साक्षात्कार में बड़ी बेबाकी के साथ जोरदार तरीके से अपना पक्ष रखा। कहा कि जहां पर बोले ने की जरूरत होती है,वहां पर सपा मुखिया नहीं बोलते।पर,इतना जरूर बोलते हैं कि सरकार बनने पर गोमती रिवर फ्रंट के पास राजा सुहेलदे की प्रतिमा जरूर स्थापित होगी। मंत्री ने कहा कि पिछड़ा वर्ग समाज समझ चुका है,अब उनके चंगुल में फंसने वाला नहीं है। मंत्री ने जोरदार शब्दों में कहा कि अब भाजपा के गठबंधन में ओम प्रकाश राजभर आ गया है। सपा से पीडीए की अधिकांश जातियां को सपा से वापस लाऊंगा,इसमें भाजपा का भी सहयोग मिलना चाहिए। बहुत कुरेदने पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि वह टारगेट बना कर सपा मुखिया को नहीं चलते हैं। मैं इसलिए बोलता हूं कि अन्य पिछड़े समाज के लोगों का जो हक मार कर सपा बैठी है, ओम प्रकाश राजभर उसे दिलाकर रहेगा। मंत्री श्री राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा की चार बार सरकार बनी,लेकिन फायदा अपने समाज को दिलाया। कहा कि पूरे प्रदेश में चले जाइए किसी थाने पर अन्य पिछड़ा वर्ग का व्यक्ति दरोगा, सिपाही नहीं मिलेगा,अपवाद छोड़कर। लेकिन यादव बिरादरी के दरोगा, सिपाही करीब- करीब हर थाने पर मिल जाएंगे। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पीडीए प्रेम झूठा है। अब अन्य पिछड़ा वर्ग इनके चंगुल में नहीं फसेगा। भाजपा के डबल इंजन की सरकार में सबका विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि सपा उनके प्रश्नों का उत्तर नहीं दे पा रही है। जबतक जवाब नहीं मिल जा रहा है,सवाल दागता रहूंगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी भाजपा गठबंधन सूबे में सरकार बनाएगी। फिलहाल मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भविष्य में सपा से तालमेल न होने के स्पष्ट संकेत भी नहीं दिए। लीडर और लोडर शब्द पर ही फोकस करते रहे। उन्होंने कहा कि समाज से विमुक्त हुई जातियों को सर्व समाज के साथ जोड़ने का अभियान सुभासपा ने चला रखा है,जिसका परिणाम भी अच्छा आ रहा है। इस मौके पर सुभासपा प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश शर्मा,जिलाध्यक्ष विनीत सिंह, जिला प्रमुख महासचिव संतोष राणा,जिला संगठन मंत्री मनोज शर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी,जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल,संजय सोमवंशी,सभासद दिनेश चौरसिया आदि रहे।