Uttar Pradesh

कांग्रेस ने 11 नगर निगमों में घोषित किए महापौर पद के प्रत्याशी

लखनऊ।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने 11 नगर निगमों के मेयर पद के उम्मीदवारों के नाम पर अपनी मुहर लगा दी है। इसमें नगर निगम गोरखपुर से नवीन सिन्हा और नगर निगम प्रयागराज से अधिवक्ता प्रभाशंकर मिश्रा को कांग्रेस पार्टी ने मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है। नगर निगम मथुरा-वृंदावन से राजकुमार रावत, नगर निगम आगरा से लता कुमारी, नगर निगम फिरोजाबाद से नुजहत अंसारी, नगर निगम बरेली से डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी, नगर निगम शाहजहांपुर से निकहत इकबाल, सहारनपुर नगर निगम से प्रदीप वर्मा, मेरठ नगर निगम से नसीम कुरैशी, मुरादाबाद नगर निगम से रिजवान कुरैशी और नगर निगम झांसी से अरविंद कुमार को मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है। वाराणसी से अनिल श्रीवास्तव और कानपुर नगर निगम से आशनी विकास अवस्थी को पहले ही मेयर पद का प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है। इस तरह से अब तक कुल 13 नगर निगम मेयर प्रत्याशियों के नाम घोषित हो चुके हैं।कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने बताया कि महानगर गोरखपुर के 26 पार्षदों का भी टिकट घोषित कर दिया गया है। गोरखपुर नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भी घोषित किए जा चुके हैं। वहीं झांसी नगर के 51 पार्षद सीटों का भी टिकट घोषित किया जा चुका हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख जिलों में संभल, आगरा, बदायूं, मैनपुरी, एटा, मथुरा मुरादाबाद अलीगढ़, अमरोहा, शामली, रामपुर के अलावा ललितपुर ,जालौन, फतेहपुर, देवरिया, जौनपुर, चंदौली जिले की सभी नगर पंचायतों नगर पालिका परिषद चुनाव के लिए अध्यक्ष पद घोषित कर दिए हैं।

रामपुर में कांग्रेस ने टिकट बदला
सुल्तानपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए वरुण मिश्रा को, प्रयागराज की नगर पंचायत फूलपुर में सायरा बानो एडवोकेट को और हंडिया नगर पंचायत में धर्मेंद्र कुमार जयसवाल को, कौशांबी की नगर पंचायत चरवा में रजनीश कुमार पांडे, गाजीपुर नगर पंचायत सादात में राम और जौनपुर की नगर पंचायत बदलापुर में मनीषा सिंह को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया है। रामपुर नगर पालिका परिषद में पूर्व में घोषित उम्मीदवार अरशद गुड्डू के स्थान पर सीमा रऊफ को अध्यक्ष पद के लिए पार्टी उम्मीदवार घोषित किया है।

अलीगढ़ में बनाए दो कार्यकारी अध्यक्ष
नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस ने अलीगढ़ में दो कार्यकारी अध्यक्ष अनवर अकील और अजय शर्मा की नियुक्ति की है।

लखनऊ में संगीता जायसवाल या प्रियंका गुप्ता हो सकती हैं प्रत्याशी
कांग्रेस की लखनऊ के महौपार पद की प्रत्याशी संगीता जायसवाल या प्रियंका गुप्ता हो सकती हैं। इसके लिए दिन भर पार्टी नेताओं ने मंथन दिया। हाईकमान की सहमति लेने के बाद नाम की घोषणा होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!