Sultanpur
गोमती आरती में अब दिखता है जोश,,स्वच्छ गोमती का होता जयघोष
सुलतानपुर। गोमती मित्र मंडल द्वारा हर रविवार सायंकाल सीता कुंड धाम पर होने वाली आदि गंगा मां गोमती की आरती में अब श्रद्धालु बड़ी संख्या में जुटने लगे हैं और इस संकल्प को मजबूती प्रदान करने लगे हैं कि गोमती मित्र मंडल का स्वच्छ गोमती अभियान सुल्तानपुर जनपद के एक-एक व्यक्ति का अभियान है। मदन सिंह एवं रमेश माहेश्वरी कहते हैं कि आरती के बाद होने वाला मां गोमती का गगनभेदी जयघोष यह सिद्ध करता है की प्रकृति संरक्षण के प्रति सुल्तानपुर की भी जनता जागरूक हो चली है। २१ फरवरी को देर शाम हुई आरती में भी आस्था का समुद्र हिलोरें ले रहा था और जनभावनाएं मां गोमती की निर्मल धारा का सपना साकार करने का संकल्प ले रहीं थीं। मुख्य यजमान थीं करणी सेना की जनपद प्रभारी सपना उपाध्याय,,उनका साथ दिया सुधांशु उपाध्याय,अरविंद सोनी,विजय तिवारी,सर्वादीन पांडेय(पूर्व प्राचार्य) ने,,दिनेशानंद जी महाराज ने दीपदान सम्पन्न कराया। दिनकर सिंह,राजेन्द्र शर्मा,अजय प्रताप सिंह,सोनी कसौंधन, दीपक मोदनवाल, सुनील कसौंधन, ओमप्रकाश कसौंधन आदि ने व्यवस्था में सहयोग किया।