श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय रहे गोपाल जी महाराज का निधन

लखनऊ।सच्चा आश्रम अरैल के महंत और विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य गोपाल जी महाराज ब्रह्मलीन (निधन) हो गए। वे काफी समय से अस्वस्थ थे। इलाज के लिए 10 दिन पहले दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार सुबह गोपाल जी महाराज ने अपनी अंतिम सांस ली।थी सक्रिय भूमिका
बता दें गोपाल जी महाराज ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। कारसेवा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के साथ दूसरों को भी आंदोलन से जोड़ा था। विहिप के हर प्रमुख निर्णय में इनकी सलाह महत्वपूर्ण मानी जानी थी।फरवरी में कानपुर आगमन पर महाराज जी ने यहां कहा कि श्रीराम का भव्य मंदिर तेजी से बन रहा है। दिव्य दरबार में रामलला के दर्शन करने के लिए दुनियाभर के भक्त आतुर हैं। श्रीराम मंदिर से ही भारत में रामराज्य की परिकल्पना साकार होगी। राम मंदिर देश का प्रतीक बनेगा। जहां पर रामलला के दर्शन भक्तों को होंगे।