NATIONAL NEWS
श्रम विभाग ने लगाया श्रमिक पंजीकरण का कैम्प
सुलतानपुर। विकास खंड धनपतगंज प्रांगण में श्रम विभाग के द्वारा श्रमिक पंजीकरण कैम्प का आयोजन एपीओ मनरेगा मृत्युंजय श्रीवास्तव के अध्यक्षता में किया गया। जिसमें सैकड़ो मनरेगा जॉब कार्ड धारकों ने अपना पंजीयन कराया।पंजीकरण कैम्प में विक्रम प्रताप सिंह पीरो सरैया तथा सुधा फाउंडेशन संस्थापक सुधा सिंह ने भी सहयोग किया। ए. पी.ओ.आये हुए सभी मनरेगा श्रमिको को पंजीकरण से होने वाले लाभ के बारे में बताया।श्रम विभाग सुलतानपुर से विभागीय कर्मचारी मक्खन लाल ने पंजीकरण किया।
ए. पी.ओ.मृत्युंजय श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में कहा कि श्रम विभाग से मनरेगा श्रमिको का पंजीयन होने से मनरेगा श्रमिको का आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण होगा।जिससे मनरेगा योजना का मुख्य उद्देश्य गांव के लोगों को गांव में ही काम देने को बल भी मिलेगा।