
दशहरा पर्व से पहले ब्राह्मण समाज को दिया सपा ने बड़ा तोहफा
महाराष्ट्र के बनाए गए प्रदेश महासचिव,खुशी से झूम रहे जिले के सपाई
सुलतानपुर(विनोद पाठक)। सपा मुखिया ने लंभुआ के “लाल” का कद महाराष्ट्र में बहुत बड़ा कर दिया है। दशहर पर्व से दो दिन पहले ही एक तीर से कई निशाना साधते हुए बड़ा तोहफा दिया है। चुनावी समीकरण को साधते हुए सपा ने सुलतानपुर-लम्भुआ के डॉ.नरेंद्र कुमार शर्मा को महाराष्ट्र प्रदेश का महासचिव नियुक्त कर ब्राह्मण समाज को पार्टी से जोड़ने की तगड़ी कवायद की है। सपा के इस दोहरी चाल का लाभ महाराष्ट्र प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश को भी मिल सकता है,ऐसा कयास राजनीति के विश्लेषज्ञ लगा रहे हैं।
बताते चलें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष अबु आसिम आजमी ने डॉ कुमार नरेंद्र शर्मा को महाराष्ट्र प्रदेश का महासचिव 29 सितंबर को नियुक्ति करने की घोषणा की। डॉ.नरेंद्र कुमार शर्मा सुलतानपुर लम्भुआ नगर पंचायत क्षेत्र के विवेक नगर के मूल निवासी हैं। इनकी शिक्षा दीक्षा यहीं से हुई है। एमबीए केएनआईटी से की है। पीएचडी की उपाधि साईं नाथ विश्वविद्यालय रांची से मिली है। इलाहाबाद (प्रयागराज)विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा ग्रहण किए हैं। छात्र जीवन के दौरान करीब सन् 2000 में ही सपा की राजनीति में सक्रिय हो गए। 2002 के लोक सभा चुनाव में कन्नौज से प्रत्याशी रहे अखिलेश यादव के चुनाव प्रचार में भी रहे।2006 में मुंबई गए। नील कमल कॉर्पोरेट में जनरल मैनेजर प्रचेज के पद को काफी अरसे से सुशोभित कर रहे हैं। बीते बीस वर्षों से वह मुंबई के मीरा रोड पर निवास कर रहे हैं। नौकरी के साथ, साथ सपा की राजनीति करते रहे। इस दौरान महाराष्ट्र ही नहीं,उत्तर प्रदेश के हर बड़े नेताओं से डॉ नरेंद्र कुमार शर्मा जुड़े रहे। साथ ही कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़े हुए हैं। सामाजिक कार्यों और संगठन के प्रति निष्ठा,ईमानदारी, समर्पण को देखते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।नव नियुक्त प्रदेश महासचिव ने खुशी जताते हुए कहा है कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है,उसे बखूबी निभाएंगे। बयां किया कि संगठन जो भरोसा जताया है,मुझ पर,उस विश्वास पर खरा उतरूंगा। पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पार्टी को आगे बढ़ाने और मजबूत करने में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा। सपा की विचारधारा और सिद्धांतों को महाराष्ट्र में जन-जन तक पहुँचाने का निरंतर प्रयास करता रहूंगा ।डॉ.नरेंद्र शर्मा के महासचिव बनने पर क्षेत्र में ही नहीं समूचे जनपद के सपाइयों में उत्साह का माहौल है। सपाइयों समेत शुभ चिंतकगण सोशल मीडिया से लेकर विभिन्न माध्यमों से मनोनीत प्रदेश महासचिव को बधाइयां दे रहे हैं।