Madhya Pradesh: Four prisoners have fled from a jail in Neemuch district. More details awaited
मध्यप्रदेश
Madhya Pradesh: नीमच जिले की जेल से 4 कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
भोपाल, एएनआइ। मध्य प्रदेश की नीमच जेल (Neemuch jail) से कैदियों के फरार होने की खबर के बाद हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक नीमच जिले की जेल से सुबह चार कैदी जेल से भागने में कामयाब हो गए। कैदी कैसे भागे इस बात की कोई जानकारि नहीं है। जेल से कैदियों के फरार होने से पुलिस प्रशासन सकते में है। फरार कैदियों को पकड़ने के लिए पुलिस तलाशी अभियान चला रही है। घटना के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
नीमच जेल से फरार कैदियों की जानकारी
1. नारसिंह (20) निवासी ग्राम गणेशपुरा, थाना भिंडर, जिला उदयपुर।
2. दुबे लाल (19) निवासी ग्राम गोगरी, थाना नौगांव, जिला मंडला।
3. पंकज (21) निवासी ग्राम नल वाई, थाना बड़ी सादड़ी, जिला चित्तौड़
4. लेख राम (29) निवासी ग्राम चंदवासा, थाना मल्हारगढ़, जिला मंदसौर।