नगर आयुक्त ने दिया अधिकारियों को दिशा निर्देश

गोरखपुर।नगर से निकलने वाले कूड़े के समुचित निस्तारण हेतु लालडिग्गी में निर्माणाधीन गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य को जल्दी पूर्ण कराने हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गय्या।नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा एकला बंधे पर नगर निगम द्वारा कराये जा रहे लीगेसी वेस्ट के निस्तारण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता संजय चौहान, अधिशासी अभियंता नर्वदेश्वर पांडेय, सहायक अभियंता नवीन श्रीवास्तव, अवर अभियंता अवनीश भारती और अन्य लोग उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त द्वारा पोकलेन मशीन एवम मैनपावर आदि बढ़कर कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया।