भाजपा प्रत्याशी के संघर्ष पर संघ ने दिया समर्थन:अशोक कुमार सिंह
सड़क से सदन तक उठाएंगे शिक्षकों की आवाज:एमएलसी
गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक
निर्वाचन क्षेत्र का 30 जनवरी को होगा मतदान
सुलतानपुर(विनोद पाठक)। गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय उतर आया है। संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, जिला मंत्री डॉ अरविंद कुमार सिंह ने समर्थन देने का विधिवत ऐलान किया है।
शनिवार को भाजपा एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह के दीवानी आवास पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, जिला मंत्री डॉ अरविंद कुमार सिंह एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह के साथ मीडिया से रूबरू हुए। जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक समस्याओं को भाजपा प्रत्याशी एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह बड़ी ही प्रमुखता से सड़क से लेकर सदन तक उठाते हैं, उनके संघर्ष और शिक्षक हित को देखते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने भाजपा प्रत्याशी एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह को समर्थन देने का ऐलान किया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर सुल्तानपुर माध्यमिक शिक्षक संघ इकाई ने भाजपा प्रत्याशी एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह को समर्थन दिया है। नेता द्वय ने कहा कि सुल्तानपुर में पांडेय गुट का करीब 542 वोट है। समस्त मत भाजपा प्रत्याशी को मिलेगा। एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह जुझारू और संघर्षशील हैं। शिक्षक समस्याओं को लेकर हमेशा गंभीर रहते हैं। जब भी जरूरत पड़ी है, शिक्षकों की समस्या को सदन में पार्टी “लाइन” के उस पर जाकर उठाने का काम किया है। एमएलसी ने कहा कि देवेंद्र प्रताप सिंह के जीत से शिक्षक वर्ग का हित होगा।श्री सिंह ने कहा कि दोनों एमएलसी मिलकर शिक्षक समस्याओं को सड़क से लेकर सदन तक उठाने का काम करेंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में एमएलसी आवास पर शिक्षक मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के मतदाताओं से आवाहन किया है कि 30 जनवरी को बढ़-चढ़कर मतदान करने का संकल्प लें और देवेंद्र प्रताप सिंह को अपना मतदान करें।