Gorakhpur

बेलघाट में चली गोली, एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा

पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे शव का हुआ अंतिम संस्कार

बेलघाट/गोरखपुर। बेलघाट में एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना बेलघाट थानाक्षेत्र के सोपाई घाट में रविवार व सोमवार की मध्यरात्रि साढे बारह से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है। परिजन क्षेत्र के ही एक बदमाश व उसके भाई पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने परिजनों के द्वारा मिली तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में मानवेंद्र, ज्ञानेंद्र व अतुल सिंह उर्फ विक्कु के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अभिषेक सिंह (31) उर्फ चंचल पुत्र शंभू सिंह बेलघाट थाना के सोपाई घाट के रहने वाले थे। वह अपने पड़ोसी युवक के साथ बस से गोरखपुर के सिंघड़िया में एक शादी समारोह में गए थे। वापसी में वह सोपाई घाट चौराहे पर उतरे। बताया जा रहा है कि उस दौरान अभिषेक व ज्ञानेंद्र की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि ज्ञानेंद्र के भाई मानवेंद्र ने गोली चला दी। गोली अभिषेक के सीने में लगी, जिससे वह गिर पड़ा। उसे गांव के बाहर फेंक कर आरोपित फरार हो गए। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।स्थानीय लोगों ने बताया कि बस से उतरे तो सभी नशे में थे। इसी बीच कहासुनी हो गई। घटना के बाद परिजन मानवेंद्र, ज्ञानेंद्र व विक्कु पर हत्या का आरोप लगा रहे थे। मानवेंद्र एवं अभिषेक का घर आसपास ही है। अभिषेक उसी के साथ रहता था। मानवेंद्र का बालू का ठेका है। उसे अभिषेक ही देखता था। वह उसके साथ ही शादी में भी गया था। आपस में कुछ कहासुनी के बाद मानवेंद्र ने गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मानवेंद्र पर गोरखपुर व आसपास के जिलों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आसपास उसके नाम की दहशत भी रहती है। घटना के बाद से तीनों फरार हो गए थे। इस घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई। अभिषेक का फोन भी गायब है। पुलिस फोन की लोकेशन ट्रेस कर रही थी। इसके लिए सर्विलांस टीम को भी लगाया गया। शादी समारोह व आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकाले जा रहे हैं। अभिषेक की काल डिटेल भी निकाली जा रही है। हत्या के बाद घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि अभिषेक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। गांव के लोगों में भी इस घटना से गुस्सा है। इस सम्बन्ध विकासनाथ ने बताया की मामले में नामजद आरोपी अतुल सिंह उर्फ विक्कु को देर शाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच कर रही है। देर रात को पोस्टमार्टम के बाद घर पहुँचे मृतक के शव का अंतिम संस्कार परिजनों द्वारा कर दिया गया है। जल्द ही अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।गोरखपुर के बेलघाट में एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना बेलघाट थानाक्षेत्र के सोपाई घाट में रविवार व सोमवार की मध्यरात्रि साढे बारह से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है। परिजन क्षेत्र के ही एक बदमाश व उसके भाई पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इस मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में मानवेंद्र, ज्ञानेंद्र व अतुल सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अभिषेक सिंह (31) उर्फ चंचल पुत्र शंभू सिंह बेलघाट थाना के सोपाई घाट के रहने वाले थे। वह अपने पड़ोसी मानवेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह व एक अन्य युवक के साथ बस से गोरखपुर के सिंघड़िया में एक शादी में गए थे। वापसी में तीनों एक साथ ही सोपाई घाट चौराहे पर उतरे। बताया जा रहा है कि उस दौरान अभिषेक व ज्ञानेंद्र की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि ज्ञानेंद्र के भाई मानवेंद्र ने गोली चला दी। गोली अभिषेक के सीने में लगी, जिससे वह गिर पड़ा। उसे गांव के बाहर फेंक कर आरोपित फरार हो गए। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।स्थानीय लोगों ने बताया कि बस से उतरे तो सभी नशे में थे। इसी बीच कहासुनी हो गई। घटना के बाद परिजन मानवेंद्र, ज्ञानेंद्र व दीपू पर हत्या का आरोप लगा रहे थे। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। मानवेंद्र एवं अभिषेक का घर आसपास ही है। अभिषेक उसी के साथ रहता था। मानवेंद्र का बालू का ठेका है। उसे अभिषेक ही देखता था। वह उसके साथ ही शादी में भी गया था। आपस में कुछ कहासुनी के बाद मानवेंद्र ने गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मानवेंद्र पर गोरखपुर व आसपास के जिलों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आसपास उसके नाम की दहशत भी रहती है। घटना के बाद से तीनों फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इस घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। अभिषेक का फोन गायब है। पुलिस फोन की लोकेशन ट्रेस कर रहे है। इसके लिए सर्विलांस टीम को लगाया गया है। शादी समारोह व आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकाले जा रहे हैं। अभिषेक की काल डिटेल भी निकाली जा रही है। हत्या के बाद घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि अभिषेक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। गांव के लोगों में भी इस घटना से गुस्सा है। इस सम्बन्ध विकासनाथ ने बताया की मामले में नामजद एक आरोपी को देर शाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच कर रही है। देर रात को पोस्टमार्टम के बाद घर पहुँचे मृतक के शव का अंतिम संस्कार परिजनों द्वारा कर दिया गया है। जल्द ही अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!