परिवार की राजनीतिक विरासत को चमकाने में जुटे पुलकित

विकास को धार देने के साथ ही लोगों के दुख दर्द में बन रहे सहभागी

जन समस्याओं पर गंभीर,खुद तय कर रहे विकास की रणनीति

सुलतानपुर(ब्यूरो)। विकास पुरुष व शिक्षा के क्षेत्र में जिले को अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर ले जाने वाले स्व. बाबू केएन सिंह के पौत्र व पूर्व मंत्री एवं मौजूदा शहर विधायक के पुत्र पुलकित सिंह परिवार की राजनैतिक विरासत को चमकाने में जुटे हैं। वह पिता विनोद सिंह के विधानसभा क्षेत्र में विकास को धार देने के साथ ही लोगों के दुख दर्द को अपना समझ बांट रहे हैं। उनकी कार्यशैली आम जनमानस में अलग छाप छोड़ रही है। उनसे मिलकर जनता को अपनेपन का एहसास हो रहा है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री केएन सिंह के पौत्र,मौजूदा सुल्तानपुर के विधायक एवं सूबे के पूर्व मंत्री विनोद सिंह के पुत्र पुलकित सिंह परिवार की राजनैतिक विरासत को आगे बढ़ाने और चमकाने में लग हुए हैं। क्षेत्र का विकास हो ,कहीं कोई समस्या न रहे, पिता का हाथ बंटाने में जुटे उनके पुत्र सुर्खियों में आ गए हैं। चर्चा में आने की खास वजह भी है कि विधायक पुत्र गंभीर व्यक्तित्व के धनी हैं। क्षेत्र का कैसे विकास हो, अमन चैन कायम कैसे रहे,इसके बारे में गंभीर मंथन और चिंतन की कवायद में लगे रहते हैं। मन में विकास का जो सपना उन्होंने पाल रखा है, उस पर अमलीजामा पहनाने में कोई कोरकसर नही छोड़ रहे हैं। इसलिए बराबर क्षेत्र में बने हुए हैं पीड़ित व्यक्ति की “लाठी” यानी की सहारा बन सकूं। ऐसी ललक पुलकित सिंह ने पाल रखी है। उसी के तहत हमेशा क्षेत्र में बने रहते हैं। विधानसभा क्षेत्र के लोगों के बीच सुख-दुख में पहुंचने का कार्य कर रहे हैं। क्षेत्र में पहुंचनें के साथ-साथ पीड़ितों के शिकायती और सुझाव पत्र पर बारीकी से परीक्षण भी कर रहे हैं। पुलकित का भरसक प्रयास रहता है कि हर स्तर से जनता को लाभ मिले।विधायक पुत्र समझते भी है कि ये रोजमर्रा का काम है। ऐसी शिकायतें आती रहेंगी,काम होता रहेगा? पर,कुछ ऐसे विकास के आयाम गढ़े जाएं, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हों। इसी सोच के तहत पुलकित का वर्क चल रहा है। जनसामान्य से सहयोग की अपेक्षा भी रखते हैं कि जिससे जन समस्यायों में कमी आए, लोग जागरूक हों। उदाहरण के तौर पर बताया कि वेंडिंग जोन बनकर तैयार है, ठेला-खुमचा वाले वहां पर व्यापार शुरू कर दें तो काफी हद तक जाम की समस्या से छुटकारा मिल सकता। यही समस्या दीवानी चौराहे के पास है। पार्किंग बन के तैयार है। इन सबका इस्तेमाल होना जरूरी है। ऐसे ही बहुत सारे कार्यों और विकास के मुद्दों पर बातचीत विधायक पुत्र पुलकित से हुई,बेवाकी आए उन्होंने अपना पक्ष रखा। इस दौरान उनमें आत्मबल की झलक भी दिखी।अंत मे इतना जरूर कहते हैं, मेरे लिए राजनीति पैसा कमाने का साधन नही, बल्कि जनसेवा करने का एक माध्यम है। मेरे दादा ने जन सेवा की है, मेरे पिता जी और मैं खुद जनसेवा करने में कोई कमी नही छोड़ रहा हूं।

 

विधायक पुत्र में दिखती है बाबू केएन सिंह की झलक

शहर विधायक व पूर्व मंत्री विनोद सिंह के पुत्र पुलकित सिंह में उनके बाबा पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबू सिंह सिंह की झलक दिखती है। जिले के विकास को लेकर ताउम्र गंभीर रहे बाबू केएन सिंह के पौत्र पुलकित सिंह भी उन्हीं की तरह सोंच रखते हैं, कुछ करना चाहते हैं, जो मिशाल बने। अभी उम्र छोटी है पुत्र,पिता के कार्यों को आगे बढाने में जुटा है। फिर भी पुलकित का मानना है की जिले की मूलभूत समस्याएं जैसे बिजली, सड़क,पानी की समस्या पर बेहतरी से काम करना पड़ेगा। उनकी सोच है कि जब मूलभूत समस्याएं कम होंगी तो लोगों का विकास अपने आप होंने लगेगा।

 

पुलकित के व्यक्तित्व में निखार ला रही उनकी गंभीरता

सुलतानपुर। पुलकित सिंह भले ही बड़े घराने से ताल्लुक रखते हों, लेकिन उनकी गंभीरता उनके व्यक्तित्व में चार चांद लगा रही है। उनसे मिलने वाले लोग हमेशा संतुष्ट होकर जाते हैं। यही वजह है कि पिता विनोद सिंह की गैर मौजूदगी में भी उनसे मिलने वालों की अच्छी खासी संख्या उनके आवास पर जुटती है। वह बारी – बारी से आमजनता से मिलते हैं और उनकी समस्या का निराकरण भी कराते हैं। उनका मानना है कि लोगों की उम्मीद कभी कमजोर नहीं पड़नी चाहिए,जिसका जो भी काम हो प्राथमिकता पर होना चाहिए।