
भाजपा के हर “चाल”की काट सपा ने निकाल ली है
आगामी विधानसभा का चुनाव जीत कर सूबे में सपा बनाएगी प्रचंड बहुमत की सरकार
सुलतानपुर(विनोद पाठक)। सपा के प्रदेश सचिव श्रीकांत यादव ने कहा है कि भाजपा के “चाल” की काट पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने निकाल ली है। लोक सभा के चुनाव में सपा का अयोध्या माडल उत्तर प्रदेश ही नहीं,बल्कि पूरे देश में सराहा गया। लोक सभा चुनाव की तरह अब ऐसे ही फार्मूले पर काम कर पार्टी विधानसभा के चुनाव में झंडा फहरा कर प्रचंड बहुमत की सरकार उत्तर प्रदेश में बनाने का कार्य करेगी।
सपा सुप्रीमो के चर्चित सिपाही प्रदेश सचिव श्रीकांत यादव से दूरभाष पर बात-चीत हुई। प्रदेश सचिव ने बड़े दावे के साथ बड़ा बयान दिया है कि उत्तर प्रदेश में अगली सरकार सपा की बनने जा रही। सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अब भाजपा के सारे दांव-पेंच पर ब्रेक लगाने की तरकीब सीख ली है। अब भाजपा अपने मंसूबे में सफल नहीं हो पायेगी। प्रदेश सचिव ने कहा है कि जिस फार्मूले का इस्तेमाल कर लोक सभा चुनाव में भाजपा के चारों खाने चित कर दिए थे, उसी फार्मूले का उपयोग कर विधान सभा के चुनाव में भाजपा को फिर सपा परास्त करेगी। श्री यादव ने कहा कि पार्टी का लोक सभा चुनाव में अयोध्या मॉडल खूब सराहा गया। सपा के अयोध्या मॉडल से भाजपा-बसपा बौखला गई है। उन्होंने कहा कि बसपा उत्तर प्रदेश में अपना वजूद खो चुकी है। दलित समाज आशा भरी निगाह से सपा की ओर देख रहा है। क्यों कि इस समाज की पूरी लड़ाई समाजवादी पार्टी लड़ रही है। अब यह दलित समाज किसे के बहकाने में आने वाला नहीं है। इस समाज के भरोसे पर सपा मुखिया खरे उतरे हैं। प्रदेश सचिव ने कहा कि भाजपा के इशारे पर ही बसपा प्रत्याशी तय करती है,यही कारण है कि बसपा का कैडर वोट खिसक गया है। अब इनके भरोसे पर खरा उतरने वाली पार्टी सपा के साथ शिफ्ट हो गया है। इससे भाजपा की बेचैनी बढ़ गई है और अपनी बी टीम के साथ गोपनीय समझौता कर लिया है,लेकिन सपा, भाजपा के इस चाल को भी फेल कर देगी। प्रदेश सचिव श्रीकांत यादव ने बड़े दावे के साथ कहा है कि उत्तर प्रदेश में अब भाजपा की डाल गलने वाली नहीं है,आगामी विधानसभा का चुनाव सपा प्रचंड बहुमत से जीत कर सरकार बनाएगी।